प्रयागराज, यूपी
प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के कपूर का पुरा गांव में महिला को दो बच्चों के साथ आग में जला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। महिला का नाम उषा पटेल, पति का नाम गणेश प्रसाद पटेल है। विवाहिता के मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना करछना के कपूर का पूरा गांव में गुरुवार सुबह तकरीबन 7:00 बजे हुई। जब इस घटना की जानकारी मायके वालों को हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचे घर के अन्दर जाकर देखा तो महिला जल कर जमीन पर मृत पड़ी थी। दोनों बच्चों के शव लोहे के बक्से में मिला। दोनों बच्चों में बेटी आठ साल की और बेटा छह साल का था। मायके वाले घटना को देख कर कोहराम मचाने लगे।
दस साल पहले मृतका की शादी हुई थी। घटना की जानकारी पर मायके वाले कपूर का पूरा गांव पहुंचे और ससुरालवालों पर बेटी और बच्चों को जलाकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने बच्चों संग आत्मदाह कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल की। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह आत्मदाह का मामला है या सामूहिक हत्या का। हालांकि मौके पर पहुंचे एसो करछना ने लोगों को समझा बुझाकर बवाल शांत कराया हलाकि लगभग एक वर्ष पुर्व भी इसी तरह की घटना गांव में हूई थी, मायके वालों का कहना है की पति और ससुर आये दिन महिला को मारते पीटते थे और इसी क्रम में आज मारने के बाद आग लगा दी।