Breaking
17 Oct 2024, Thu

राजा भैया के समर्थकों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

RAJA BHAIYA MAHAL KUNDA BEE ATTACK 1 200319

प्रतापगढ़, यूपी

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा से विधायक राजा भैया के महल में उस समय हड़कंप मच गया जब मधुमक्खियों के झुंड ने समर्थकों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में विधायक राजा भैया के दो दर्जन से ज्यादा समर्थक और कार्यकर्ता घायल बुरी तरह घायल हो गए। राजा भैया के चार समर्थकों को कुंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ज़िले की मशहूर कुंडा विधान सभा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में बाहुबली विधायक राजा भैया अपने समर्थकों का हालचाल लेने पहुंचे। राजा भैया ने यहां अच्छे इलाज के लिए डाक्टरों को निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक, राजा भैया बुधवार को अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ हथिगवां थाने की कोठी पर मौजूद थे। यहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ वह चुनावी रणनीति के संबंध में बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी कोठी परिसर में मधुमक्खियों के लगे छत्ते ने हमला कर दिया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटने लगी।

भारी संख्या में मधुमक्खियों के देख राजा भैया के महल में भगदड़ मच गई। राजा भैया खुद कमरे में घुस गए और किसी तरह मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई। उनके काफी समर्थकों को मधुमक्खियों ने काट लिया। इस घटना में दर्जनों समर्थक घायल हो गए। इनमें से चार लोगों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।