Breaking
1 May 2025, Thu

मदीना, सऊदी अरब

सऊदी अरब की पुलिस ने श्रम मंत्रालय के साथ विशेष अभियान चलाकर सिर्फ मदीना शहर से 6,944 हज़ार कामगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि उनके पास सऊदी अरब में रहने के लिए वैध वीज़ा या तो खत्म हो गया है या फिर वो वीज़ा नियमों का उल्लंघन करके रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे।

मदीना पुलिस प्रवक्ता मेजर हुसैन अल-कहतानी ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों के साथ श्रम मंत्रालय इस अभियान में शामिल है। अल-कहतानी ने बताया कि ऐसे लोगों की जांच की जा रही है और गिरफ्तार लोगों के संबंध में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के स्पांसर से भी बात की जा रही है और ज़रूरी हुआ तो उन पर भी कार्रवाई जाएगी।

सऊदी सरकार अवैध कामगारों के खिलाफ सख्त छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। सऊदी श्रम मंत्रालय के साथ स्थाऩीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। ऐसे इलाकों में खासतौर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जहां कामगारों की ज़्यादा तादात रहती है।

दरअसल सऊदी सरकार ने कुछ महीने पहले 90 दिनों के लिए अवैध प्रवासियों के लिए माफी स्कीम चलाई थी। इस स्कीम के तहत जिनके पास वैध कागज़ात नहीं थे या फिर जो नियमों का उल्लंघन करके रह रहे थे उन्हें माफी दे दी थी। इस स्कीम के तहत करीब 15 लाख लोगों ने अपने देश में वापसी की थी।