मुंबई ब्यूरो
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर मज़बूती से उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम और तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की सोशल मीडिया सेल ने आज “सोशल मीडिया कांफ्रेंस” का आयोजन किया। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र/मुंबई के पार्टी के अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी ने किया। एक अन्य कार्यक्रम में अबु आसिम आज़मी ने नरिमन प्वाइंट में मौजूद पार्टी के महाराष्ट्र/मुंबई के आफिस में आई सेल का भी उदघाटन किया।
समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया सेल ये कार्यक्रम नवी मुंबई के यूपी भवन मुंबई में किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के महाराष्ट्र/मुंबई के अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी ने किया। अबु आसिम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया अब आम लोगों के बीच पहुंच चुकी है। आम लोग लगातार इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल इसका गलत इस्तेमाल खिलाफ कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सच्चाई को लोगों के सामने ले जाएं। उन्होंने कहा कि यूपी में हमारी पार्टी की सरकार अच्छा काम कर रही है पर कुछ लोग इसे बदनाम कर रहे हैं। हमें अपनी सरकार की उप्लब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने लाना है।
समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच मज़बूती से बनाना चाह रही है। पार्टी का मानना है कि सोशल मीडिया का प्रभाव आम लोगों में लगातार बढ़ रहा है इसको देखते हुए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जोड़ना चाहती है। ये कार्यक्रम इसी का हिस्सा है। इस कांफ्रेंस में सपा मुंबई के युवा अध्यक्ष फरहान आज़मी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।