Breaking
23 Oct 2024, Wed

सऊदी पुलिस की कार्रवाई में 240 अवैध वर्कर गिरफ्तार

जेद्दाह
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 240 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां रियाज़ पुलिस और श्रम मंत्रालय के संयुक्त अभियान के तहत की गई हैं। रियाज़ पुलिस डिपार्मेंट पिछले एक हफ्ते नियमों के विरुद्ध सऊदी अरब में रह रहे बाहरी देशों को लोगों की सघन तलाशी का अभियान भी चला रही है।
रियाज़ पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सऊदी श्रम मंत्रालय के साथ रियाज़ शहर के दक्षिण इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इन लोगों के पास वैध कागज़ात नहीं मिले। ये लोग रियाज़ शहर के दक्षिण में पुरानी बाज़ार में अवैध तरीके से फलों और सब्ज़ी का व्यापार कर रहे थे।
रियाज़ पुलिस और श्रम मंत्रालय संयुक्त रूप से शहर के मेनफउहा और बतहा इलाकों में भी छापेमारी की जबरदस्त कार्रवाई की। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोग कई मुल्कों के बताए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें ज़्यादातर भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
दरअसल रियाज़ पुलिस डिपार्मेंट और श्रम मंत्रालय ने छापे से पहले पहले इन जगहों की खासतौर तहकीकात की थी। उसके बाद संयुक्त रूप से ये बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस तरह का अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से फ़र्ज़ी और एक्पाइर डाक्यूमेंट, अपना व्यवसाय, फुटपाथ या रास्ते पर दुकान चलाना, आवासीय क्षेत्रों में दुकानें चलाने वाले शामिल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो हज और उमराह के वीज़े पर सऊदी अरब आए थे पर वह लोग वापस न जाकर यहीं रह कर काम करने लगे। गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने खासतौर पर बनाए गए शेल्टर में रखा है। जहां उन पर जुर्माना और ज़रूरी कागज़ी कार्रवाई करने के बाद उन्हें उनके मुल्क वापस भेज दिया जाएगा।